



नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि नगर मंत्री राहुल राजपाल के नेतृत्व में मनाई गई।

वहीं पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि स्वदेशी, स्वाभिमान,स्वधर्म व भारतीयता के सशक्त मार्गदर्शक व भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन करते हैं। अभाविप कार्यकर्ता बालकृष्ण ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवनी से हम सभी छात्रों को सिख लेनी चाहिए।

रवि कुमार ने बताया कि आज हम सभी कार्यकर्ता ने बाबा साहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकेे प्रतिमा के सामने दीप जलाकर नम आंखों से याद किया। वहीं मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया,नगर मंत्री राहुल राजपाल,नगर सह मंत्री पंकज कुमार, रवि, बालकृष्ण, पीयूष कुमार आदि मौजूद थे।
















