



नवगछिया – रंगरा के सधुवा गांव के सेवानिवृत्त प्राचार्य अवधेश पासवान के निवास स्थान पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के पूर्व मुखिया रघुवंश प्रसाद सिंह राकेश ने चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की.

मौके पर अवकाश प्राप्त प्राचार्य अवधेश पासवान ने कहा कि समतामूलक समरस समाज का निर्माण करने में बाबा साहब की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. निसंदेह बाबासाहेब नए भारत के जनक हैं. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के विचारों पर चलने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर समाजसेवी शिवनंदन जयसवाल, अभिषेक कुमार, राजकिशोर आर्य, कमल किशोर यादव, पूर्व सरपंच संतलाल शर्मा, पंकज कुमार भूतपूर्व सैनिक जयप्रकाश सिंह, अभिनंदन कुमार, संजय कुमार पासवान, मनोज कुमार पासवान अन्य भी उपस्थित थे.

















