



नवगछिया : अनुमंडल क्षेत्र के पुनामाप्रताप नगर सुन्दरवन के जनवितरण प्रणाली दुकानदार दयानंद सिंह (72) का ह्रदयगति रूकने से निधन हो गया. सरल सहज व्यक्तित्व के धनी दयानंद सिंह समाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे, उनकी मृत्यु से आसपास के इलाके में लोगों के बीच शोक की लहर है.

बुधवार दोपहर भाकपा माले नेता पंकज सिंह उनके आवास पहुंचे उन्होंने श्रद्धांजलि दी. उनके आकस्मिक निधन पर पूर्व प्रधानाध्यापक विरेंद्र नारायण सिंह ने कहा – स्व.दयानंद बाबू नेक दिल इंसान थे. वे हर वर्ग व समुदाय में लोकप्रिय थे.

इधर ग्रामीण लाल बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार, फोटर, धीरेंद्र ,सुमन, विनय, शैलेंद्र , मनोज , सिकंदर , किष्टो , राजू दिनेश , पुरुषोत्तम ने शोक व्यक्त किया है.
















