



पत्नी ने आवेदन देकर कराया मामला दर्ज
नवगछिया। रविवार को डायल 112 टीम को सूचना मिली कि परबत्ता थानांतर्गत ग्राम बहतरा में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा व मारपीट कर रहा है। डायल 112 टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा निवासी मनोज महतो पिता स्व चिंतामन महतो को गिरफ्तार कर परबत्ता थाना पुलिस को सौंप दिया। वही गिरफ्तार अभियूक्त की पत्नी के लिखित आवेंदन के आधार पर परबत्ता थाना मे सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।













