



नवगछिया। डीडीएम नाबार्ड चंदन कुमार सिन्हा एवं उषा सिन्हा सचिव, ग्राम दीदी संस्था, भागलपुर के द्वारा शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा, भागलपुर में 24 जून से 14 अगस्त 2024 तक (45 दिवसीय) संचालित इलेक्ट्रिक ए रिपेयर प्रशिक्षण प्राप्त कुल 35 सजावार एवं विचाराधीन बंदियों को प्रमाणपत्र एवं टूल कीट का वितरण किया गया। वितरण के समय अधीक्षक युसुफ रिजवान, उपाधीक्षक रामेश्वर राउत, सहायक अधीक्षक रोशन शर्मा एवं कक्षपाल अशोक कुमार आदि मौजूद थे।













