



नवगछिया : परिवार के तीन सदस्यों को हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस दो आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । व्यवसायी को फोन कर परिवार के तीन सदस्यों को हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस दो आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ज्ञातव्य हो कि
परवत्ता थाना के साहुपरवत्ता बाजार के किराना व्यवसायी को फोन कर परिवार के तीन सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी.

इस संबंध में साहुपरवत्ता निवासी व्यवसायी रंजीत कुमार ने परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया था. व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि मुझे एक अज्ञात नंबर 7870221072 से मेरे मोबाइल नंबर पर दोपहर दो बजकर सात मीनट पर कॉल आया. और बोला कि मुझे तुम पहचानते हो. ओडिया में कहा गया हैं कि मुझे तुम्हे, और तुम्हारे पिता पिता रामरतन साह, भाई कृष्णा साह की हत्या करने के लिए दस लाख रूपये की सुपारी मिला हैं. तुम तीनों का फोटो अया हैं. तुम कब तक घर में छिपे रहोंगे. जब तुम घर से बाहर निकलोंगे तो तुम्हे हम जान से मार देंगे.













