



नवगछिया – नवगछिया प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में मंगलवार को विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नए कार्यक्रम पदाधिकारी रंजन रत्नाकर बुके देकर स्वागत किया गया.

वही निवर्तमान कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को बुके देकर विदाई किया गया. इस अवसर पर नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार जगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रदीप यादव, रोजगार सेवक पंकज कुमार, सहित मनरेगा कर्मी उपस्थित थे.
















