



नवगछिया- राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती को किसान दिवस गोष्ठी के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल ने की.

इस अवसर पर 3 किसान कानून के विरोध में राजद नेताओं ने सरकार की जमकर आलोचना की और इसे किसानों के लिए काला कानून बताया.

गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय मण्डल, विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, किसान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार राही, पूर्व जिप अध्यक्ष रीता यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, मुनव्वर आलम, अनवर बैठा, शालू यादव, शुभम कुमार, ज्योतिष दास, उपाध्यक्ष अरविंद दास सहित अन्य मौजूद थे.
















