



परबत्ता पुलिस जांच में जुटी
नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर नन्हकार वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार की दोपहर करीब 02 बजे 19 वर्षीय युवती ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका शंकर मंडल की पुत्री गुंजन कुमारी 19 वर्ष बताई गई। सूचना पर परबत्ता थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच के बाद साक्ष्य ले गए है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में घटना की बात कही जा रही है। मृतका के पिता मजदूरी करते है। गुंजन चार बहन दो भाई में तीसरी थी। दो बड़ी बहन विवाहित है। मृतका की शादी लग चुकी थी। प्रेम प्रसंग में घटना करने की बात गांव में चर्चा में है। परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने कहा, युवती ने घटना को अंजाम दिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परीजन को सौंप दिया गया। जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा यूडी केस हेतु परिजन की ओर से आवेदन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।














