


हवाई अड्डा भागलपुर में प्रधानमंत्री नमो का कार्यक्रम आज
नवगछिया। हवाई अड्डा भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले किसान सम्मान जनसभा की तैयारी को बिहपुर विस में एनडीए नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा अंतिम रूप दिया गया। इसी कडी में रविवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया पहुंचे। विधानसभा में विधायक ई शैलेंद्र के अलावा प्रवास करने वाले प्रदेश, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आज होने वाली पीएम मोदी की जनसभा को लेकर विहपुर विस में तैयारियोें की जानकारी ली व उसका समीक्षा किया। समीक्षा बैठक का संचालन नवगछिया पुलिस जिला भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम ने किया। इस मौेके पर प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि भागलपुर में आज पीएम मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी।कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में आमलोगों से लेकर किसानों में भारी उमंग देख जा रहा है। वहीं विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर विस से दस हजार से अधिक किसान व आम लोग एनडीए कार्यकर्ता सूबह सात बजे ही भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचने के लिए रवाना होने लगेगें।

जिसकी पूरी व पुख्ता तैयारी है। वहीं इस समीक्षा बैठक के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री समेत खगड़िया भाजपा जिलाध्यक्ष, नवगछिया के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल को विधायक श्रीशैलेंद्र समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, विस संयोजक दिनेश यादव, कुमार गौरव, प्रभुनंदन चौधरी, अजय उर्फ माटो, सदानंद, लालमोहन, सिंटू मंडल, कन्हैया झा व नीेतेश चौधरी तथा बिहपुर विस के सभी छह मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित थे। वहीं इस समीक्षा बैठक के बाद भी विधायक ई शैलेंद्र पूरे दिन पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं संग आज के कार्यक्रम को मूर्तरूप देने में जुटे दिखे।
