5
(1)

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में शुक्रवार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहल्गाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डी. पी. सिंह ने इस अमानवीय आतंकी घटना की तीव्र निंदा की। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सहिष्णुता जैसे मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरा वातावरण भावुक और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: