5
(1)

कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर में हुआ भव्य सम्मान समारोह

भागलपुर : कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी प्रिया सिंह और बेस्ट अपकमिंग सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कुमारी को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तेजस्वी यादव ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा खिलाड़ी बिहार ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने प्रिया व वंदना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन से राज्य की खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने जानकारी दी कि प्रिया सिंह श्रीलंका व नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्लेयर ऑफ इंडिया का सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। वहीं वंदना कुमारी ने मुंबई में आयोजित 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली बिहार टीम की सदस्य रही हैं। इसके अलावा वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेस्ट अपकमिंग प्लेयर का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

इस सम्मान पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक पवन केजरीवाल, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मंडल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता, राकेश रंजन, पटना जिला सचिव व जमुनी लाल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण दयाल, वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार और प्रशिक्षक विनोद कुमार धोनी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
इसकी जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: