5
(1)

नवगछिया के रंगराचौक प्रखंड के मध्य विद्यालय भवानीपुर (भागलपुर) में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मंडल की अध्यक्षता व सहायक शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में बाल संसद का गठन किया गया। इस मौके पर छात्रों में लोकतांत्रिक भावना जागृत करने हेतु विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया।

बाल संसद में पलक प्रिया को प्रधानमंत्री और सोनाक्षी कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया। वहीं बॉबी प्रवीण को शिक्षा मंत्री और पूजा कुमारी को उप शिक्षा मंत्री बनाया गया। जिया राज को जल मंत्री, तनुश्री को उप जल मंत्री, खुशी कुमारी को खेल एवं संस्कृति मंत्री और मीनाक्षी भारती को उप खेल एवं संस्कृति मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वच्छता मंत्री के रूप में सोनाक्षी कुमारी और उप स्वच्छता मंत्री के रूप में पलक कुमारी चुनी गईं। बाबूलाल साह को पर्यावरण मंत्री, किशन कुमार को पोषण मंत्री, अभिषेक कुमार को स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार को उपस्थिति मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाल संसद प्रत्येक शनिवार को विद्यालय से संबंधित मुद्दों पर बैठक करेगी। इस अवसर पर नोडल शिक्षक अमित कुमार, खेल शिक्षक संजय कुमार एवं विशिष्ट शिक्षिका ज्योत्सना कुमारी ने बाल संसद के सदस्यों को उनके कार्य, अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी और एक वर्ष के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: