



भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ चैंपियनशिप 2025 के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। शहर के सैनडिस्क कंपाउंड स्थित इनडोर स्टेडियम में जारी इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन देशभर से आए कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

दूर-दराज से पहुंचे खिलाड़ियों ने बिहार की मेज़बानी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले बिहार को लेकर उनके मन में झिझक थी, लेकिन अब यहां की व्यवस्थाएं देखकर उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है। खिलाड़ियों के अनुसार जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता स्थल पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं, जिससे उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा।
यह आयोजन बिहार की खेल संस्कृति को न सिर्फ नई पहचान दे रहा है, बल्कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
















