5
(1)

किशनगंज/भागलपुर।
‘द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी)’ और ‘मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’ के तत्वावधान में सोमवार को किशनगंज में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह में भागलपुर एवं पूर्णिया प्रमंडल के उत्कृष्ट व नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से 20 ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालयों में नवाचार और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आनंददायी और प्रभावी शिक्षण प्रदान किया है। उन्हें न केवल प्रमाण पत्र मिला, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत एक-एक पौधा भी भेंट किया गया।

टीबीटी के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव एवं प्रमंडल हेड बिंदु कुमारी ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य बिहार के सुदूरवर्ती सरकारी विद्यालयों में कार्यरत उन शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है, जो सीमित संसाधनों में भी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में लगे हैं।

सम्मानित शिक्षकों में शामिल :

अमरनाथ झा, बिवेका नंद सिंह, अर्जुन केशरी, उत्तम कुमार, बिजली कुमारी, रीना कुमारी, अंजनी भारती, लीना कुमारी, दिलीप कुमार रजक, कैलाश मंडल, सत्यम कुमार, मोहम्मद शाकिब अंसारी, संध्या कुमारी, राजश्री कुमारी, मनीष कुमार, शैल प्रज्ञा, कंचन कुमारी, सबिता कुमारी और हेमलता चौहान।

इस आयोजन ने न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: