


नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बैसी में मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान साधोपुर निवासी जागों मंडल के पुत्र लूखो मंडल के रूप में हुई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ऑटो कैसे पलटा, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
