5
(1)

भागलपुर जिले की पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 11 मई को गोराडीह थाना क्षेत्र के गंगटी पोखर के पास हथियारों से लैस दो गुटों में जमीनी विवाद की सूचना 112 टीम को मिली। टीम ने तत्काल इसकी जानकारी गोराडीह थाना अध्यक्ष को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) श्री चंद्र भूषण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 2 देसी कट्टा, 1 दोनाली बंदूक और 16 जिंदा कारतूस बरामद किया। इस मामले में गंगटी गांव के मनोज यादव, जयकृष्ण यादव, राजकिशोर यादव, सोमनाथ कुमार और सौरभ यादव को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरी ओर, शाहकुंड थाना क्षेत्र में भी वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी और वाहन चेकिंग जारी थी। इस दौरान थाना को गुप्त सूचना मिली कि बलहा गांव में घुटो यादव के घर में अवैध हथियार छिपा है। सूचना की पुष्टि के बाद डीएसपी विधि व्यवस्था चंद्र भूषण के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने घुटो यादव के घर से एक लोडेड देसी कट्टा और खोखा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: