


नवगछिया :
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के छह भाजपा मंडलों—नारायणपुर उत्तर, नारायणपुर दक्षिण, बिहपुर उत्तर, बिहपुर दक्षिण, खरीक उत्तर और खरीक दक्षिण—की संयुक्त संगठनात्मक समीक्षा बैठक एनडीए केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक संवाद किया गया। विधायक शैलेंद्र ने कहा कि संगठित कार्यकर्ता और उनका समर्पित कार्य ही किसी भी संगठन को अपराजेय बनाता है। यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा है और हमें अपनी टोली पर पूर्ण विश्वास है।


बिहपुर संयोजक दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, जिला मंत्री रूपेश रूप, बीएलए व इंजीनियर कुमार गौरव ने जानकारी दी कि बैठक में प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई और ज़मीनी स्तर की चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश नागर शर्मा, दिलीप कुमार सिंह और बालमिकी मंडल ने कहा कि इस समीक्षा बैठक में सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति के साथ एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेते हैं।
वहीं अभय कुमार राय, अजय उर्फ माटो, सौरभ, सिंटू, सदानंद मंडल, लालमोहन, अवधेश सनगही, अंकेश और अजीत चौधरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता वर्ग है, जो हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़ा रहता है।