



नवगछिया।
जीबी कॉलेज नवगछिया के इतिहास विभाग के प्रख्यात प्रोफेसर हरिनंदन प्रसाद अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार की सुबह लगभग 3:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शैक्षणिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रो. हरिनंदन प्रसाद न केवल एक अनुभवी शिक्षक थे, बल्कि अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय, नवगछिया के संरक्षक के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन पर पुस्तकालय परिवार सहित समाज के कई प्रमुख लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार यादव, भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, बनारसी लाल कॉलेज की पूर्व प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह, अशोक भगत, दिलीप मुनका और रंजीत साह ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
वहीं अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, सचिव सदानंद भगत, मीडिया प्रभारी एवं खेल कोच घनश्याम प्रसाद, दयानंद, मुकेश राणा और समस्त पुस्तकालय परिवार ने भी गहरा दुख जताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।















