


नवगछिया। रंगरा प्रखंड के तीनटांगा दियारा गांव में शुक्रवार को अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के रूप में अंग वस्त्र का वितरण किया गया। यह पहल रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव की मां एवं सधुआ पंचायत की मुखिया मंजू देवी द्वारा की गई।
मंजू देवी ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने और प्रशासन से मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे पीड़ितों के साथ खड़ी हैं और हर संभव मदद प्रदान करेंगी।
इस मौके पर तीनटांगा दियारा दक्षिणी पंचायत के मुखिया गणेशी प्रसाद मंडल, सरपंच विष्णु देव शर्मा, पंचायत समिति सदस्या चांदनी देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बौद्ध नारायण दास सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।












