5
(1)

नवगछिया । जम्मू कश्मीर में मां भारती की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए भारत माता के वीर सपूत शहीद संतोष कुमार यादव को गुरुवार को उनके पैतृक गांव इस्माइलपुर के भिट्ठा में नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, विधान सभा संयोजक दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष बिपिन मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता मेहता सच्चितानंद, इं कुमार गौरव, खरीक मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, नारायणपुर अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा, बिहपुर ब्रजेश चौधरी,

अरुण चौधरी, डॉ पप्पू, डबलू यादव, मनोज यादव, सौरभ सावर्ण, अजय सिंह उर्फ मोटो, सौरव कुमार, अमित सिंह, राहुल कुमार, बिक्की चौधरी, अभिमन्यु कुमार, बबलू एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीद के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया। अपने उद्बोधन में विधायक श्री शैलेंद्र समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहीद संतोष यादव का बलिदान राष्ट्र की रक्षा हेतु सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है। उनका जीवन देशप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। समस्त क्षेत्रवासी इस दुःखद क्षण में शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: