5
(1)

नवगछिया : भारतीय सेना की “ऑपरेशन सिंदूर” में ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बलाहा से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेता चितरंजन सिंह कुशवाहा ने किया, जो आशा उपेंद्र कुशवाहा सेवा सदन बलाहा से शुरू होकर मधुरापुर बाजार होते हुए पुनः सेवा सदन पहुंचा।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मानित करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम और वीर शहीद संतोष यादव अमर रहें जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

समापन स्थल पर स्थानीय विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। चाहे देश के भीतर बैठे गद्दार हों या सीमापार आतंकवादी, मोदी सरकार किसी को नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादियों को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है।

भाजपा के नारायणपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता और उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर ने संयुक्त रूप से बताया कि तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान में आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर पवन यादव, महेंद्र सिंह, दिनेश यादव, डॉ. अभिषेक राज जीतू, पिंटू गुप्ता, पंकज झा, पवन सिंह, श्वेता चौरसिया, ई. कुमार गौरव, निर्मला साहा, अरुणा देवी, पिंकी देवी, दुलारी देवी, उषा देवी, जितेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: