


नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के उत्तरी मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक ढोलबज्जा में मंडल अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, मंडल प्रभारी मुकेश राणा, महेन्द्र निषाद, अमित पांडेय, राजेश झा सहित कई नेताओं ने अपनी बात रखी। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पिंटू मंडल ने किया।

इस मौके पर रामनरेश जयसवाल, मौसम रजक, दशरथ राम, सुरेन्द्र मंडल, सुबोध मिश्र, सुनील साह, डॉ. अभिषेक कुमार, राजकिशोर साह, अमरजीत कुमार, फुगो मिस्त्री, अविनाश सिंहा, राजकिशोर राय, प्रमोद मंडल, गौतम कुमार, संजय कुमार, विनोद ऋषिदेव, कैलाश मंडल, राजकिशोर मिस्त्री सहित अन्य कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।
