5
(1)

नवगछिया : रविवार को नवगछिया बाजार स्थित नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्य समिति की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अनिल यादव उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, श्री किशोर झा, जिला महामंत्री मुकेश राणा, विधानसभा प्रभारी शंभू ठाकुर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कौशल जायसवाल, कुणाल गुप्ता, जिला मंत्री वशिष्ठ कुशवाहा, अजय कुशवाहा, अमित पांडेय और रंजीत झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनूप भगत, दीपक मावंडिया, अभिनंदन यादव, गोपाल तांती, तारकेश्वर गुप्ता, अनीष यादव, संदीप गुप्ता, श्याम हरनाथका, ललित झा, अक्षय कुमार, चन्द्रशेखर मंडल, घनश्याम सिंघानीयां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: