



भागलपुर नगर निगम की नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब जहानाबाद में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सम्मान में भागलपुर नगर निगम कार्यालय में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पार्षदगण उपस्थित रहे।
समारोह में महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने डॉ. प्रीति को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रीति का कार्यकाल नगर निगम के लिए प्रेरणादायक और उल्लेखनीय रहा है। उनके नेतृत्व में कई योजनाओं और नगर विकास से जुड़े कार्यों में गति आई।

इस मौके पर वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान, पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर, निगम पार्षद पंकज गुप्ता और संजय सिंहा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने डॉ. प्रीति के प्रशासनिक कौशल की सराहना करते हुए उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. प्रीति ने भी भावुक होकर कहा कि भागलपुर में उनका कार्यकाल एक सुखद अनुभव रहा और यहां की जनता व टीम का सहयोग हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि वे भागलपुर को हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगी।
डॉ. प्रीति अब जहानाबाद में डीडीसी पद पर कार्यभार संभालेंगी। भागलपुर नगर निगम में उनके योगदान को शहर हमेशा याद रखेगा।














