5
(2)

नवगछिया में बुधवार से छह दिवसीय मंजूषा समर कैंप का आयोजन बाल भारती विद्यालय में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन मंजूषा प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया विकास समिति एवं बिहुला विषहरी पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

समर कैंप का उद्घाटन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, विद्यालय सचिव अभय मनुका, समाजसेवी नरेश केडिया, भगवती पंसारी, राष्ट्रीय मंजूषा कलाकार अश्विनी आनंद और समिति के संयोजक मुकेश राणा ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने कहा कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को न केवल मंजूषा कला की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक विकास से भी जुड़ेंगे। अभय मनुका ने गर्वपूर्वक कहा कि मंजूषा पेंटिंग की नायिका बिहुला, नवगछिया की बेटी थी, जो यहां की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

भगवती पंसारी ने इसे बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए उपयोगी बताया, जबकि सुरेश केडिया ने मंजूषा पेंटिंग को नारी सशक्तिकरण की मिसाल बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। कलाकार अश्विनी आनंद ने बताया कि सरकार इस कला को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, और स्थानीय कलाकारों को इसे लेकर सजग रहने की आवश्यकता है।

इस समर कैंप में 50 बच्चों को मंजूषा पेंटिंग का प्रशिक्षण राष्ट्रीय कलाकार अश्विनी आनंद और खुशी श्री द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में अधिवक्ता अनीष यादव, श्रीओम सिंह और रंजीत झा ने भी सहयोग किया।

कैंप के दौरान बच्चों के बौद्धिक विकास पर भी परिचर्चा आयोजित की गई। यह समर कैंप आगामी सोमवार तक आयोजित किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: