



छह शैय्या वाले स्वास्थ्य केंद्र खरीक को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित, पूर्णतः संचालित
भागलपुर। बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र की मांग पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संज्ञान लिया है। इसको लेकर मंत्री श्री पांडे ने विधायक श्री शैलेंद्र को पत्र भेजकर बताया है कि बिहपुर विस अंतर्गत नवनिर्मित्त छह शैय्या वाले स्वास्थ्य केंद्र, खरीक बाजार को जनहित स्वास्थ्य लाभ सुलभ कराने हेतु अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित कर तथा पूर्णतः संचालित किया जाय। मंत्री श्री पांडेय ने बताया है कि इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई हेतू संदर्भित पत्र संबंधित पदाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है।

















