



भागलपुर : वन प्रमंडल भागलपुर की ओर से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के महत्व को रेखांकित करते हुए प्राथमिक विद्यालय, पासवान टोला, नगरह, नवगछिया में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत देवाश्री (कक्षा 6) को प्रथम स्थान, सोहानी भारती (कक्षा 5) को द्वितीय स्थान तथा अनन्या भारती (कक्षा 6) को तृतीय स्थान के रूप में चयनित किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को वन प्रमंडल पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्री अमित कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, विशेषकर वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी, शिक्षिकाएं मौसम कुमारी, प्रीतिलता कुमारी और रंजना कुमारी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही बीo एन o एचo एसo टिम के सदस्य अभिलाष, सुस्मित भोले, वनरक्षी अमन कुमार सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

















