5
(3)

एनएच-31 गोपी ढाबा के पास ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत, एक घायल

तेज रफ्तार लोरी बनी जानलेवा,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नवगछिया पुलिस जिला के अंतर्गत एनएच-31 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रंगरा थाना क्षेत्र स्थित गोपी ढाबा के समीप उस वक्त हुआ जब हरनाथचक निवासी पुलकित सिंह की पत्नी पूनम देवी और सोनिया देवी पत्नी मनोज सिंह खेत में फसल कटाई के लिए जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी एचपी गैस से भरी तेज रफ्तार लोरी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पूनम देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सोनिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए रंगरा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया।

मृतका के पति पुलकित सिंह, जो पेशे से ठेला चलाते हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह खेतों के लिए निकली थीं। उन्होंने बताया कि 5 जून को उनकी दूसरी बेटी की शादी तय थी, जिसके लिए गोगरी जमालपुर से बारात आने वाली थी। उन्होंने कहा कि अब घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लोरी के चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लोरी को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक पर भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मृतका पूनम देवी के पांच संतानें हैं, जिनमें दो पुत्र और तीन पुत्रियाँ शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि एनएच-31 जैसे व्यस्त मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक सागर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: