5
(3)

नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गांव वार्ड संख्या 2, हजरपुर टोला में संपत्ति विवाद को लेकर दो भतीजों ने अपने सगे चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मनोज सिंह (उम्र 44 वर्ष), पिता स्वर्गीय नारायण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह और उनके भाई धनंजय कुमार सिंह के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बड़ा भाई बाहर रहकर कमाई करता है, जबकि उसके दोनों बेटे नीतीश कुमार और निकेश कुमार गांव में रहते हैं।

रविवार सुबह पेड़ काटने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। नीतीश और निकेश ने मिलकर लोहे के हसिया और कुल्हाड़ी से चाचा मनोज सिंह पर हमला कर दिया। हमले में मनोज सिंह का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही उनके हाथ की उंगली टूट गई है और शरीर में भी जख्म हैं।

परिजनों ने उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को लिखित रूप में अभी तक नहीं दी जा सकी है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा 112 गश्ती टीम को सूचना दी गई। 112 गश्ती टीम ने स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी दी हैं । दोनों आरोपी भाई फरार बताए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: