5
(1)

नवगछिया : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापक पैमाने पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च की शुरुआत नवगछिया थाना परिसर से हुई जो नवगछिया बाजार, मुमताज मोहल्ला, मख्खातकिया, उजानी, मनियामोर होते हुए एनएच 31 पर पहुंचा। इसके बाद यह मार्च परवत्ता थाना क्षेत्र के महद्दतपुर, जमुनिया, ध्रुवगंज, मिरजाफरी, गोपालपुर और पचगछिया समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए संपन्न हुआ।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी तरह की विधि विरुद्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम जनता को सुरक्षा और विश्वास का संदेश देते हुए यह स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: