0
(0)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मसदी पंचायत में उस वक्त कोहराम मच गया जब उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के दौरान दो बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुभाष कुमार ने तुरंत सूचना सीओ रवि कुमार, वीडियो संजीव कुमार व थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वीडियो संजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम व नाविकों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई। नाविक शंकर कुमार की सहायता से एक बच्चे अंकेश कुमार (12 वर्ष), पिता राकेश यादव, वार्ड संख्या 4 निवासी का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं दूसरा बच्चा विशाल कुमार उर्फ पियूष कुमार (14 वर्ष), पिता रोहन कुमार, वार्ड संख्या 1 मसदी निवासी अब भी लापता है। उसकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे गंगा स्नान के लिए मसदी घाट पर गए थे, जहां गंगा की धंसान में गिरने से डूब गए। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। रोते-बिलखते परिवार की हालत देख हर आंख नम हो गई।

जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

उत्तरवाहिनी गंगा में डूबे दो बच्चे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: