5
(1)

भागलपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बकरीद का पर्व इस बार भी पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सहजांगी, बरहपुर, चंपानगर, सीटीएस मैदान, ततारपुर, अलीगंज, बरारी, खंजरपुर और आदमपुर सहित कई स्थानों पर लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।

नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई और पारंपरिक व्यंजनों का आदान-प्रदान किया गया। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। एक दिन पहले ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी।

आज पर्व के दिन पूरे जिले में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई। चौक-चौराहों पर गश्ती, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर सतर्क निगाह रखी गई। सीसीटीवी कैमरों से पूरे शहर की निगरानी की गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।

बकरीद पर्व की महत्ता बताते हुए चंपानगर से आए बुजुर्ग नमाजी मोहम्मद जमशेद ने कहा, “बकरीद कुर्बानी का त्योहार है, यह हमें सिखाता है कि हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए सोचना चाहिए।”

पर्व पर हिंदू समुदाय के लोगों ने भी सौहार्द का संदेश दिया। पुरोहित पंडित सुबोध झा ने कहा, “जब हिंदू-मुस्लिम एकता मजबूत होगी, तब भारत स्वर्ग से भी सुंदर बनेगा। यह बात हमारे ऋषि-मुनि और पीर-पैगंबर कह गए हैं। जय भोलेनाथ, खुदा हाफिज।”

बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधान, सजावट से सजी गलियां और घरों में बने पारंपरिक पकवानों ने इस त्योहार की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।

भागलपुर में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद, प्रशासन रहा अलर्ट

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: