5
(1)

भागलपुर के बुढ़ानाच मंदिर रोड स्थित अशोक भवन में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर द्वारा सितारा 2023 योजना के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य संचालिका सब जज सह सचिव रंजीता कुमारी थीं। उन्होंने शिविर में उपस्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को संबोधित करते हुए बताया कि सितारा 2023 योजना ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके माध्यम से उन्हें सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त किया जा रहा है।

शिविर में पैनल अधिवक्ता वंदना भारती और पैरा लीगल वालंटियर शुभम कुमार ने ट्रांसजेंडर अधिकार अधिनियम, विधिक सहायता की प्रक्रिया और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सभी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को न्याय तक समान पहुंच का अधिकार है और वे मुफ्त विधिक सहायता पाने के हकदार हैं।

कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समिति की सक्रिय सदस्य कोमल अंजलि और पायल ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, पैनल अधिवक्ताओं और अन्य अधिकारियों द्वारा उपस्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इस विधिक जागरूकता शिविर को ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा सराहा गया और इसे समाज में समावेशिता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना गया।

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, सितारा 2023 स्कीम पर मिली विस्तृत जानकारी

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: