5
(1)

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया ताइक्वांडो अकैडमी द्वारा रविवार को सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया के प्रांगण में 20वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न क्लबों और स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू, सुमित साहू, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, ताइक्वांडो कोच मनी श्याम कुमार, मोनी कुमारी, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, संजय सिंह, धर्मचंद भगत समेत कई विशिष्ट जन उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में नवगछिया ताइक्वांडो अकैडमी, सावित्री पब्लिक स्कूल ताइक्वांडो सेंटर, गोपालपुर ताइक्वांडो क्लब, नारायणपुर ताइक्वांडो क्लब, भागलपुर ताइक्वांडो अकैडमी एवं अंजलि पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अंकों के आधार पर सावित्री पब्लिक स्कूल ताइक्वांडो सेंटर को प्रथम स्थान एवं नवगछिया ताइक्वांडो अकैडमी को द्वितीय स्थान की ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

जिला संघ के पदाधिकारियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:

अंश राज, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, कुमार अभिनव, राजवीर सिंह, हरि ओम, कृष्ण कुमार, यीशु कुमार, सनी कुमार, संजीव कुमार, आदित्य कुमार, अमन कुमार, इंद्रजीत कुमार, शिवम कुमार सिंह, अर्पित आर्य, दीपिका कुमारी, अनन्या, भाग्यलक्ष्मी, देवा श्री, पलक प्रिया, आराध्या सिंह, रितु प्रिया, प्रिया कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, अनुप्रिया, मोनी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, अनामिका कुमारी

रजत पदक विजेता खिलाड़ी:

नवनीत कुमार, जानवी कुमार, साद अली, सुशांत कुमार, अभि, सुमन कुमार, रणवीर कुमार, हर्षित कुमार, ऋषभ, यस, जयंत, शायना फरीदी, रितिका, सोनाक्षी झा

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से नवगछिया में खेल संस्कृति को एक नई ऊर्जा मिली है। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: