5
(1)

भागलपुर जिले के माछीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सात वर्षीया बच्ची रुखसार खेलते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। अचानक चली गोली उसके दाहिने पैर में लग गई, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में है।

परिवार वालों का आरोप है कि गोली बच्ची के पिता को निशाना बनाकर चलाई गई थी। रुखसार के पिता के अनुसार, गांव के ही निवासी कामिल के साथ पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में कामिल ने हमला किया। गोली चलने के वक्त रुखसार पास में ही मौजूद थी, जिससे वह इसकी चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर चंद्रशेखर एवं स्थानीय थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस के अनुसार, आरोपी कामिल प्लॉट पर रास्ता खोलने का विरोध कर रहा था, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गोली चलाई गई।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माछीपुर में सात वर्षीय बच्ची को लगी गोली, पारिवारिक रंजिश में मासूम घायल, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज

भागलपुर जिले के माछीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सात वर्षीया बच्ची रुखसार खेलते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। अचानक चली गोली उसके दाहिने पैर में लग गई, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में है।

परिवार वालों का आरोप है कि गोली बच्ची के पिता को निशाना बनाकर चलाई गई थी। रुखसार के पिता के अनुसार, गांव के ही निवासी कामिल के साथ पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में कामिल ने हमला किया। गोली चलने के वक्त रुखसार पास में ही मौजूद थी, जिससे वह इसकी चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर चंद्रशेखर एवं स्थानीय थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस के अनुसार, आरोपी कामिल प्लॉट पर रास्ता खोलने का विरोध कर रहा था, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गोली चलाई गई।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: