



नवगछिया । 28 मई 2025 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि खरीक के विषपूरिया नवटोलिया निवासी शुभम कुमार यादव पिता सुबोध यादव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इनकी नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 168/25, धारा 137 (2)/96/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में संलिप्त आरोपी ख़रीक के कृष्ण नगर विषपुरिया निवासी सुरज कुमार पिता वरूण यादव को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















