5
(1)

भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज, दवा और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

आयुक्त ने इमरजेंसी वार्ड, रेडियोलॉजी विभाग, एमआरआई सेंटर, सीटी स्कैन सेंटर और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इलाज की व्यवस्था, दवा की उपलब्धता और जांच प्रक्रिया की स्थिति को परखा और वहां मौजूद मरीजों तथा परिजनों से बातचीत कर फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार एवं मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सीएम सिन्हा को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गई हैं, उनकी सूची तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें।

निरीक्षण की शुरुआत फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल से हुई, जहां उन्होंने मरीजों से इलाज की स्थिति और सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद वे अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण करते हुए सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहे।

इस मौके पर ब्लड बैंक की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: