5
(2)

भागलपुर जिले के पीरपैंती के भवानीपुर गंगा घाट पर एक युवक और एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या कर शव को गंगा में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान कुशालपुर निवासी बंटी कुमार सिंह (22 वर्ष) और बाखरपुर निवासी एक महिला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बंटी सियारम नामक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका, सियारम के साले की पत्नी थी। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि बंटी और महिला के बीच अवैध संबंध थे। आरोप है कि सियारम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया।

डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक का एक हाथ टूटा हुआ था और उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक बंटी के पिता मुकेश कुमार सिंह ने थाने में लिखित शिकायत देकर गाड़ी मालिक सियारम और उसके परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सियारम, उसके बेटे और एक बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

परिजनों के अनुसार, बंटी तीन दिन पहले काम पर गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। कई बार फोन करने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तीसरे दिन उसका शव गंगा में मिला।

डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: