0
(0)

नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव निवासी प्रभु नारायण सिंह के पुत्र रिकेश कुमार को सांप ने काट लिया। सर्प दंश की घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल लाए जाने के कारण बच्चे की स्थिति अब स्थिर है। परिजनों ने बताया कि घटना घर के समीप शाम के समय हुई, जब बच्चा खेल रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: