5
(1)

भागलपुर में ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पास केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ चुकी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना द्वारा कहलगांव प्रखंड के अंतीचक मौजा में जमीन अधिग्रहण हेतु प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस परियोजना के तहत अंतीचक मौजा से 92.15 एकड़ और मलकपुर मौजा से 95.615 एकड़, कुल 187.785 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। अधिग्रहण केवल रैयती और अनावाद सर्वसाधारण की भूमि का ही होगा। एसआईए इकाई द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट से किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचेगा। क्षेत्र में न तो कोई स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, डाकघर, धार्मिक स्थल, खेल मैदान या सरकारी भवन है, और न ही सड़क या बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना से अंतीचक, मलकपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को उच्च व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय कृषि एवं व्यापारिक समुदाय को भी इससे विशेष लाभ होगा।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भूमि अधिग्रहण योजना का निरीक्षण करने का निर्देश जारी किया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, विश्वविद्यालय निर्माण का रास्ता और अधिक प्रशस्त होता जाएगा। स्थानीय लोग इस परियोजना को लेकर आशान्वित हैं कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: