5
(1)

कई संगीन मामलों में था फरार — एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरीक थाना क्षेत्र के कठैला निवासी टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात ऋषभ चौधरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 25 हजार रुपये का इनामी था और आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी व पुलिस पर हमले जैसे दर्जनों गंभीर मामलों में फरार चल रहा था।

इस संबंध में सोमवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर 2024 को वादी शैलेश चौधरी द्वारा खरीक थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि ऋषभ चौधरी और उसके साथियों ने उनकी दुकान पर आकर रंगदारी मांगी और विरोध करने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। इस मामले में खरीक थाना कांड संख्या 263/24 के तहत विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि पहले इस कांड में संलिप्त अपराधी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी ऋषभ चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही थी। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना क्षेत्र (जिला खगड़िया) से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ऋषभ चौधरी पर लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला, एससी/एसटी एक्ट और कई आपराधिक कांड दर्ज हैं।
प्रमुख मामलों में शामिल हैं:

  • वर्ष 2021 में पुलिस पर फायरिंग (खरीक थाना कांड संख्या 174/21)
  • 2024 में लूटपाट (खरीक थाना कांड संख्या 126/24)
  • कई अन्य मामले:
  • कांड संख्या 46/19
  • कांड संख्या 2-9/20
  • कांड संख्या 104/21
  • कांड संख्या 156/21
  • कांड संख्या 09/22 (एससी/एसटी एक्ट सहित)
  • कांड संख्या 06/23
  • कांड संख्या 144/23 (आर्म्स एक्ट सहित)

एसडीपीओ ने बताया कि कुख्यात अपराधी ऋषभ चौधरी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है और पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: