5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के मिर्जाघाट अमरी विशनपुर में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक लालचक निवासी खीरो मंडल के 44 वर्षीय पुत्र उमेश मंडल के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि ट्रैक्टर पर अनाज लोड था और चालक ने रास्ता पूछने के लिए गाड़ी रोकी थी। उसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे ट्रॉली के नीचे मजदूर उमेश मंडल बुरी तरह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर बिहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद मृतक उमेश मंडल की पत्नी रीता देवी, दो पुत्री, दो पुत्र सहित परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

बिहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने के कारण हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: