



नवगछिया । मंगलवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह इस्माइलपुर अंचल अंतर्गत सौदागर मंडल टोला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के बैच के कुल 140 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में अंचल कार्यालय के बड़ाबाबू एवं नाजिर की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम चरण के बैच-1 में शिवम कुमार को प्रथम, नीतीश कुमार को द्वितीय एवं भरत कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। बैच-2 में शैलेश कुमार प्रथम, गौतम कुमार द्वितीय एवं सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
द्वितीय चरण के बैच-1 में संदीप कुमार को प्रथम, राहुल कुमार को द्वितीय और नीरज कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला, जबकि बैच-2 में चंदन कुमार को प्रथम, सुमित कुमार को द्वितीय और रोहित कुमार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, सर्पदंश, ठनका तथा CPR जैसी जीवन रक्षक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मास्टर्स ट्रेनर्स की टीम द्वारा किया गया, जिनमें सतीश कुमार, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, अभिमन्यु कुमार एवं अखिलेश कुमार प्रमुख रहे।
समापन समारोह में बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।














