



2 देशी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस बरामद
नवगछिया । मंगलवार को झंडापुर थाना को सूचना मिली कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पंकज झा उर्फ ढ़ालो अवैध हथियार लेकर ग्राम दयालपुर में घुम रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में झंडापुर थाना गश्ती टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम दयालपुर स्थित दुर्गा स्थान के पास पहुँची तो पुलिस वाहन को देख 01 व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से पकड़कर तलाशी लेने के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 02 देशी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया साथ ही दयालपुर निवासी पंकज झा उर्फ ढ़ालो पिता महेंद्र झा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 86/25, धारा 25 (1-बी) / ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।















