5
(2)

भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ पंचायती करने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान भवानीपुर निवासी अमरेंद्र शर्मा के पुत्र मृत्युंजय शर्मा और स्कॉर्पियो चालक सुरेंद्र शर्मा के पुत्र सुमित शर्मा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा की पुत्री और दामाद के बीच विवाद को सुलझाने के लिए एक पंचायती का आयोजन किया गया था। इस दौरान खगड़िया और भवानीपुर के कुछ लोग स्कॉर्पियो वाहन पर सवार होकर हथियार के साथ मौके पर पहुंचे थे।

पंचायती के दौरान मामला तकरार और गाली-गलौज तक बढ़ गया। इसी बीच किसी ने गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर भवानीपुर थाना क्षेत्र के गश्ती पदाधिकारी पीटीसी दीपक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मौजूद लोग भागने लगे।

इस दौरान पुलिस को शक हुआ और स्कॉर्पियो चालक सुमित शर्मा तथा उसके साथ मौजूद मृत्युंजय शर्मा को धर दबोचा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में स्कॉर्पियो के कागजात तो प्रस्तुत कर दिए गए, लेकिन हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका।

भवानीपुर थाना के एडिशनल एसएचओ हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कॉर्पियो वाहन और अवैध हथियार जब्त कर लिए गए हैं तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: