5
(1)

नवगछिया। नवगछिया नगर के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में विकसित भारत का अमृत काल विषय पर चर्चा की गई, जिसमें मोदी सरकार के बीते 11 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने मोदी सरकार के बेमिसाल विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनकल्याणकारी बताया।

कार्यक्रम में नगर प्रभारी किशोर झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल थे। इसके अलावा जिला महामंत्री मुकेश राणा, नगर उपाध्यक्ष अभिनंदन यादव, राजीव कुशवाहा, आशीष सिंह, गोपाल तांती, करण कुमार, अनीश यादव, चंद्रशेखर मंडल, अमित भगत, रितेश कुमार, गोपाल केडिया, पप्पू दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: