



भागलपुर। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को लेकर भागलपुर जिले में शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया।
इस पहल का उद्देश्य लोगों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना था। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में वृक्षारोपण किया गया। उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश भी आम जनता के बीच साझा किए गए, जिससे लोगों में हरियाली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके। अभियान का उद्देश्य जिले को हरा-भरा बनाना और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिलेवासियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे निरंतर ऐसे पर्यावरणीय अभियानों में भाग लें और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने में योगदान दें।













