5
(1)

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु पूर्व रेलवे मालदा मंडल के एडीआरएम शिव प्रसाद ने शुक्रवार को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, कांवरिया सेवा शिविर की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, स्वच्छ शौचालय, नाले और सड़क मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसरी द्वारा स्टेशन रोड की मरम्मती की मांग की गई, जिस पर एडीआरएम ने जवाब दिया कि फिलहाल पक्के रोड की मरम्मत नहीं हो सकेगी और केवल कच्चे नाले का निर्माण किया जाएगा। इस पर दोनों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में पवन केसरी ने डीआरएम मालदा से दूरभाष पर वार्ता की, जिसके बाद एनओसी मिलने की स्थिति में मरम्मत कार्य किए जाने की बात कही गई।

एडीआरएम शिव प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। कांवरिया सेवा शिविर, सीसीटीवी कैमरा, स्वच्छ शौचालय और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

इसके अलावा सुल्तानगंज से देवघर तक विशेष श्रावणी मेला ट्रेन, जमालपुर–देवघर ट्रेन सहित कई गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, जिनका ठहराव सुल्तानगंज स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार, रेल विभाग के अन्य अधिकारी एवं रेल पुलिस के जवान भी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: