5
(1)

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1304.400 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त पिकअप वाहन, तीन मोबाइल फोन और 1820 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग, बिहार पटना से झंडापुर थाना को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जीरोमाइल होते हुए बेगूसराय की ओर जा रहा है। इस सूचना पर झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार के नेतृत्व में बिहपुर चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच के क्रम में नवगछिया जीरोमाइल की ओर से आ रही पिकअप (नं. WB 41N 7746) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 1304.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वाहन में सवार दो व्यक्तियों की पहचान बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा निवासी सिकंदी कुमार (पिता-राजकुमार साह) और बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर निवासी राजीव साह (पिता-कृष्णदेव साह) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 1820 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में झंडापुर थाना में कांड संख्या 87/25, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, वाहन स्वामी के विरुद्ध भी छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की यह कार्रवाई मद्य निषेध अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: